बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर बनने वाले दुनिया के सबसे लंबे सिक्सलेन पुल का निर्माण शुरू हो गया है। कुल 67 पायों वाले पुल के निर्माण कार्य को चार वर्षों में पूरा करना है। बुधवार को कच्ची दरगाह की तरफ से पुल के पहले पाये का निर्माण शुरू किया गया है।
यह दुनिया में किसी भी नदी पर बनने वाला पहला सबसे लंबा सिक्सलेन पुल होगा। इस पुल की लंबाई 9.76 किमी है। अभी तक देश में सबसे लंबा पुल असम-अरुणाचल प्रदेश को जोडऩे वाला ब्रह्मपुत्र पुल है। इसके निर्माण में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
परियोजना के लिए करार 10 फरवरी, 2016 को किया गया था। इस लिहाज से इसे हर हाल में 2020 तक पूरा करना है। प्रत्येक पाये के निर्माण कार्य को पूरा करने में करीब छह महीने का समय लगेगा। काम को समय पर पूरा करने के लिए प्रत्येक 15 दिनों पर एक नये पाये का निर्माण शुरू कर देना है। प्रत्येक पाये को बनाने में 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विदुपुर-कच्ची दरगाह पुल के प्रत्येक स्पन की लंबाई 150 मीटर होगी। पुल के डेक की ऊंचाई गंगा के उच्चतम जलस्तर (हाइएस्ट फ्लड लेवल) से 10 मीटर अधिक होगी। यानि बड़ा से बड़ा जहाज भी पुल के नीचे से पार कर सकता है।
पुल के निर्माण के लिए जमीन ना मिलने के कारण इस काम में देरी हो गई है। अभी एजेंसी को 186 एकड़ जमीन दी जा चुकी है।
पुल की लंबाई : 9.76 किमी
कुल लागत : पांच हजार करोड़
कुल पाये बनने हैं : 67
wow very nice
sabse lamba pull