केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।
पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 8, 2020
Miss you Papa… pic.twitter.com/Qc9wF6Jl6Z
हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..